Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शाला प्रवेश उत्सव के दिन स्कूल में ताला, शिक्षक की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना

    June 16, 2026

    बिजली दरों में बढ़ोतरी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ऐलान; ढाई साल में 31.23% वृद्धि का आरोप

    June 16, 2026

    दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आया जंगली हाथी, साथी को घेरे खड़ा रहा हाथियों का झुंड

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शाला प्रवेश उत्सव के दिन स्कूल में ताला, शिक्षक की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना
    • बिजली दरों में बढ़ोतरी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ऐलान; ढाई साल में 31.23% वृद्धि का आरोप
    • दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आया जंगली हाथी, साथी को घेरे खड़ा रहा हाथियों का झुंड
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
    • नया शैक्षणिक सत्र शुरू : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में फिर लौटी रौनक, छात्रों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत
    • रविशंकर महाराज बनाम CBI, CG हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई को नोटिस जारी
    • शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 
    • इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      बिजली दरों में बढ़ोतरी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ऐलान; ढाई साल में 31.23% वृद्धि का आरोप

      June 16, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

      June 16, 2026

      नया शैक्षणिक सत्र शुरू : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में फिर लौटी रौनक, छात्रों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत

      June 16, 2026

      शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 

      June 16, 2026

      गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति

      June 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » रविशंकर महाराज बनाम CBI, CG हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई को नोटिस जारी
    बिलासपुर

    रविशंकर महाराज बनाम CBI, CG हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई को नोटिस जारी

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 16, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-बिलासपुर: हाईकोर्ट ने ‘श्री रविशंकर जी महाराज’ बनाम ‘सीबीआई’ मामले में फोन इंटरसेप्शन (कॉल रिकॉर्डिंग, टैपिंग) के कानूनी पहलुओं को लेकर दोनों पक्षों से शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो CBI के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें नए दूरसंचार नियमों के तहत फोन टेपिंग से जुटाए गए सबूतों की कानूनी वैधता को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 24 घंटे के भीतर और सीबीआई को 24 जून 2026 तक सक्षम अधिकारी के माध्यम से कोर्ट में जवाब दाखिल करने कहा है। मामले की अगली सुनवाई 24 जून को होगी।
    याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट मनु शर्मा (सहयोगी अधिवक्ता पंकज पांडेय, राहुल अंबस्ट, गिरीश त्रिपाठी और कार्तिक खन्ना) ने पैरवी करते हुए ‘दूरसंचार नियम, 2024’ के नियम 3 (3) (b) का हवाला दिया और एक बड़ा कानूनी मुद्दा उठाते हुए कहा कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा 28 जून 2025 को जारी फोन इंटरसेप्शन (टैपिंग) आदेश को नियमानुसार 7 कार्य दिवसों के भीतर रिव्यू कमेटी के समक्ष पुष्टि के लिए रखा जाना अनिवार्य है। यदि समिति निर्धारित समय में इसकी पुष्टि नहीं करती है, तो वह आदेश स्वतः प्रभावहीन हो जाता है। ऐसी स्थिति में उस अवधि के बाद सीबीआई द्वारा टैपिंग से जुटाए गए किसी भी साक्ष्य को ट्रायल कोर्ट द्वारा विचार में नहीं लिया जा सकता।
    मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की डीबी ने पाया, याचिकाकर्ता ने मुख्य याचिका में 28 जून 2025 के इंटरसेप्शन आदेश को सीधे चुनौती नहीं दी थी, बल्कि इसके लिए बाद में एक अंतरिम आवेदन पेश कर अतिरिक्त आधार जोड़ने की अनुमति मांगी थी। इसमें मद्रास हाई कोर्ट के एक चर्चित फैसले (द डायरेक्टर, सीबीआई बनाम पी. किशोर) का हवाला भी दिया है, लेकिन नए नियमों के उल्लंघन की बात स्पष्ट रूप से लिखित में दर्ज नहीं थी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि कोर्ट में मौखिक रूप से रखी गई इन सभी दलीलों को शामिल करते हुए 24 घंटे के भीतर एक नया और स्पष्ट शपथ पत्र दाखिल करें और उसकी कॉपी सीबीआई के अधिवक्ता वैभव ए. गोवर्धन को सौंपें।
    सीबीआई के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि इसी FIR से जुड़े एक अन्य सह-आरोपी की याचिका भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जिसे कोर्ट ने पहले ही 24 जून को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सीबीआई को इस तकनीकी मुद्दे पर केंद्र सरकार, जांच एजेंसी के सक्षम प्राधिकारी से स्पष्ट निर्देश प्राप्त करें और 24 जून 2026 तक हर हाल में अपना जवाबी हलफनामा कोर्ट में पेश करने कहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सूरज कुमार वाकरे की प्रेरक यात्रा: मोटराइज्ड ट्रायसायकल से मिली नई उड़ान

    June 15, 2026

    विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार- मुख्यमंत्री साय

    June 14, 2026

    तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202337

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202025
    Don't Miss
    दुर्ग

    शाला प्रवेश उत्सव के दिन स्कूल में ताला, शिक्षक की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना

    By Publicuwatch AutherJune 16, 20260

    publicuwatch24.-बालोद। बालोद जिले के आदिवासी विकासखंड डौंडी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्कूल कांडे में शाला प्रवेश…

    बिजली दरों में बढ़ोतरी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ऐलान; ढाई साल में 31.23% वृद्धि का आरोप

    June 16, 2026

    दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आया जंगली हाथी, साथी को घेरे खड़ा रहा हाथियों का झुंड

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

    June 16, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शाला प्रवेश उत्सव के दिन स्कूल में ताला, शिक्षक की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना

    June 16, 2026

    बिजली दरों में बढ़ोतरी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ऐलान; ढाई साल में 31.23% वृद्धि का आरोप

    June 16, 2026

    दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आया जंगली हाथी, साथी को घेरे खड़ा रहा हाथियों का झुंड

    June 16, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202337

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.