publicuwatch24.-बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच कौतूहल और चिंता का माहौल बन गया, जब तालाब के किनारे मगरमच्छ के छह शावक दिखाई दिए। सुबह तालाब में नहाने पहुंचे लोगों की नजर इन नन्हे मगरमच्छों पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। जानकारी के अनुसार, तालाब किनारे दिए गए अंडों से हाल ही में ये मगरमच्छ शावक बाहर निकले थे। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी शावकों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने छहों मगरमच्छ शावकों को सुरक्षित रूप से खुटाघाट डैम में छोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि शावकों को प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। वन विभाग को आशंका है कि बिकमा तालाब में अभी भी कुछ मगरमच्छ मौजूद हो सकते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन और मगरमच्छों के तालाब में होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
- सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम: ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान
- पीएम पोषण शक्ति योजना को मिलेगा नया विस्तार: छत्तीसगढ़ के 32 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नियमित गरम भोजन देने पर जोर
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
- मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों का किया निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने कहा
- जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प, 358 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त
Friday, June 19
