publicuwatch24.-अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर की गई कार्रवाई में झारखंड से आई एक बस से 16 युवतियों समेत कुल 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, इन सभी को बेहतर नौकरी और अधिक वेतन का लालच देकर कर्नाटक ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई और सामाजिक संगठन एमएसवीपी (MSVP) की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मानव तस्करी की इस कोशिश को विफल कर दिया।
रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस मानव तस्करी गिरोह के सरगना और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि, जांच पूरी होने के बाद मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के खिलाफ प्रशासन की सतर्कता और सक्रियता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।
Trending
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- अबूझमाड़ नारायपुर का हाल, दशकों से ग्रामीण सड़क बनने का कर रहे इंतजार
- राजनांदगांव में गणेश झांकी निकलने की तारीख बदली, राजधानी में बदल सकती है तिथि
- विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश : सीएम साय ने सभी कलेक्टरों से कहा – अलर्ट रहें, आम जनता को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी
- वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम: CM साय बोले- बच्चों के कंधों पर टिका है देश का भविष्य
Friday, September 25
