publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सीएम साय को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने राज्य में स्वीकृत 18 लाख में से 10 लाख 60 हजार घरों का निर्माण पूरा होने की जानकारी दी है। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की सरकार में सामंजस्य नहीं है। पत्र में सरासर झूठ बोल रहे हैं। पीएम आवास के हितग्राही दर-दर भटक रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने हितग्राहियों को पैसा दिया था। भारतीय जनता पार्टी प्रोपेगेंडा करने में माहिर है।
शराब का ओवर रेट का पैसा किसके जेब में जा रहा, ईडी जांच करें
शराब के ओवर रेट पर दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा, छोटे-छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है। ओवर रेट नकली शराब लगातार चल रहा है। छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति हो रही है। ओवर रेट का पैसा किसके लिए लिया जा रहा था? ओवर रेट का पैसा किसके-किसके जेब में जा रहा है, ED को इसकी जांच करनी चाहिए।
आदिवासियों को प्रताड़ित कर रही सरकार : बैज
आदिवासियों को साधने कांग्रेस पार्टी बैठक में रणनीति बनाएगी। बैठक को लेकर पीसीसी चीफ बैज ने कहा, प्रदेशभर के आदिवासी नेता बैठक में शामिल होंगे। सरकार आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन को छीन रही है। आदिवासियों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। आदिवासी समाज को साधने के लिए बैठक में रणनीति बनाएंगे।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
