publicuwatch24.-कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। देर रात घटी इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
आधी रात को मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़ी बहार इलाके की है। पोड़ी बहार स्थित शारदा विद्या निकेतन स्कूल के पास रहने वाले आदित्य कुमार की थार गाड़ी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:20 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। आधी रात को आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई।
दमकल ने आग पर पाया काबू
घबराए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गाड़ी को काफी नुकसान पहुंच चुका था।
जांच में जुटी पुलिस
सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Trending
- नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर-किसान दुखा राम मरकाम
- केतनपाल में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- अवैध रेत भंडारण का मामले में मिक्सर प्लांट संचालक को नोटिस
- 47 वर्षों का अटूट साथ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दी वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं
- पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल डेका
- संस्कारधानी का हाल! अमृत मिशन में 230 करोड़ खर्च के बाद भी डीजल में रोज फूंक रहे 25 हजार
- बैटरी चलित ट्राइसाइकिल बनी पुरोचन के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई राह
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Wednesday, June 10
