publicuwatch24.-रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा आज से 21 जून तक प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी. अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा नेता सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे. 10 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, वहीं प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 15 से 17 जून तक ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल लगाई जाएंगी, जिनमें नेताओं का प्रवास भी रहेगा. इसके बाद 17 से 20 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां की जाएंगी और 21 जून को बड़े पैमाने पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रायपुर के राजीव स्मृति वन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे. वहीं, वन मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि होंगे. प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडे ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री और वन मंत्री “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ करेंगे.
Trending
- पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित
- रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- इनोवा कार से 1 करोड़ 50 लाख का गांजा जब्त, उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी बड़ी खेप
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं
- करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी और साले गिरफ्तार
- बैज के ‘लाठी’ वाले बयान पर सीएम साय का पलटवार, कहा- मुद्दाविहिन कांग्रेस लगा रही है गलत आरोप
- महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
- पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Friday, June 5
