Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुशासन तिहार: गोपालपुर समाधान शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, 17 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    June 3, 2026

    खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 3, 2026

    लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार: गोपालपुर समाधान शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, 17 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
    • खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशिक्षण, संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
    • साय सरकार की बड़ी राहतः महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री में 70 प्रतिशत भारी वृद्धि, बलौदाबाजार जिले में दिखने लगा असर
    • सहकारी समितियों से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान
    • सुशासन तिहार-2026 : जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सरकार की प्राथमिकता – राजेश अग्रवाल
    • ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सुशासन तिहार: गोपालपुर समाधान शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, 17 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

      June 3, 2026

      खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      June 3, 2026

      लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

      June 3, 2026

      विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशिक्षण, संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

      June 3, 2026

      साय सरकार की बड़ी राहतः महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री में 70 प्रतिशत भारी वृद्धि, बलौदाबाजार जिले में दिखने लगा असर

      June 3, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सुशासन तिहार-2026 : जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सरकार की प्राथमिकता – राजेश अग्रवाल
    रायपुर

    सुशासन तिहार-2026 : जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सरकार की प्राथमिकता – राजेश अग्रवाल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 3, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    समाधान शिविर में प्राप्त हुए 1153 आवेदन, मौके पर ही कई मामलों का हुआ निराकरण

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार-2026 आम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास, संवाद और त्वरित समाधान का सशक्त सेतु बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिला के अंबिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रा टिकरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    हर्रा टिकरा क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 27 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी वाले इस शिविर में कुल 1,153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,106 मांग संबंधी तथा 47 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। इनमें से 22 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर शासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली का परिचय दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण हेतु भेजा गया है।
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके वास्तविक लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार शासन की जवाबदेही और जनोन्मुखी कार्यसंस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।
    प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण हमारी प्राथमिकता में
    मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रहे। सुशासन तिहार इसी सोच का परिणाम है, जहां जनप्रतिनिधि और प्रशासन एक मंच पर उपस्थित होकर जनता की मांगों और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। पेंशन, राशन कार्ड, फौती नामांतरण, सीमांकन जैसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है और प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण हमारी प्राथमिकता है।
    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से 69 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित
    मंत्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक 69 हजार से अधिक हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और पात्र शेष उपभोक्ताओं को भी राहत प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक आवेदन प्रस्तुत कर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विद्यालयों के अतिरिक्त भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए 59 स्कूलों को चिन्हित किया गया है, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी विशेष पहल की जा रही है।
    सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बन चुका है। वहीं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर ने इसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल बताते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक समस्याएं एवं सुझाव साझा करने का आग्रह किया।
    हितग्राहीमूल योजनाओं का मिला लाभ
    शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। लाभान्वित नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र, स्वच्छता किट, पेंशन स्वीकृति आदेश, हरित खाद, पीएम किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड तथा बिहान समूहों की महिलाओं को चेक वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
    स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण कर आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों, जनपद सदस्यों, सरपंचों, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जनपद सीईओ राजेश सेंगर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार-2026 प्रदेश में जनकल्याण, पारदर्शिता और जवाबदेही आधारित प्रशासनिक व्यवस्था को नई पहचान दे रहा है। हर्रा टिकरा में आयोजित यह समाधान शिविर इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार: गोपालपुर समाधान शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, 17 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    June 3, 2026

    खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 3, 2026

    लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202337

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202024

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201924
    Don't Miss
    रायपुर

    सुशासन तिहार: गोपालपुर समाधान शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, 17 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    By Publicuwatch AutherJune 3, 20261

    100 से अधिक हितग्राहियों को राशन कार्ड, आवास की चाबी, बीज, सुपोषण किट, श्रवण यंत्र…

    खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 3, 2026

    लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

    June 3, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशिक्षण, संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    June 3, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सुशासन तिहार: गोपालपुर समाधान शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, 17 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    June 3, 2026

    खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 3, 2026

    लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

    June 3, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202337

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202024
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.