publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ के क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा दी गई शुभकामनाओं और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की जनता और जनप्रतिनिधियों ने जिस आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी और प्रेरणा है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा और विकास कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान करती है।
वित्त मंत्री ने कहा, “रायगढ़ के क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर जिस आत्मीयता से मुझे शुभकामनाएं दीं, वह अत्यंत हृदयस्पर्शी रही। आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
