publicuwatch24.-बिलासपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब सेहत पर भी इसका असर पड रहा है। गर्मी से लोग पीड़ित हो रहे है। साथ ही अब वायरल फीवर का संक्रमण भी फैल गया है। इससे अस्पतालों में एक बार फिर मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है। सिम्स में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी है। 2231 मरीज इलाज के लिए पहुंचे है। डाक्टर का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव आना शुरू हो गया है। जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में मौसमी बीमारी के वायरस भी सक्रिय हो रहे है। परिणाम स्वरूप अस्पतालों में भीड़ उमड़ने लगी है।
इस समय मौसम में अचानक तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही है तो फिर बारिश हो जा रही है, ऐसे में शरीर तालमेल नहीं बैठा पा रहा है। लिहाजा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जा रही है। ऐसे में वायरस जल्दी अटैक कर रहा है। तापमान में कुछ ही घंटे में तीन से पांच डिग्री तक का बदलाव हो रहा है। ऐसे में भीगने व गर्मी के साथ ही गर्म हवा की चपेट में आने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। इस बार वायरल के असर में बदलाव देखा जा रहा है। अब तक यह संक्रमण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होने के बाद तीन-चार दिन में ठीक हो जाता था। लेकिन इस बार इसे ठीक होने में कम से सात से 10 दिन का समय लग रहा है। सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ज्यादातर मरीजों में वायरल फीवर मिल रहा है।
Trending
- फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- नालंदा परिसर के पास पुरानी पानी टंकी में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव
- तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण
- बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला
- छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन
- सुशासन तिहार बना संबल: पुरोचन साहू को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, बढ़ा आत्मविश्वास
- बलौदाबाजार को 3.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण
Saturday, June 13
