publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। विश्राम सिंह मार्को लंबे समय से अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर टपकता था, दीवारों में सीलन आ जाती थी और परिवार को हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक सपना बनकर रह गया था। इसी बीच शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आई। योजना के अंतर्गत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ और धीरे-धीरे उनका पक्का घर तैयार हो गया। जन समस्या निवारण शिविर आमाडोब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्राम सिंह मार्को को उनके नए पक्के आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
नया घर पाकर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही था। उन्होंने बताया कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। बरसात और अन्य मौसम की परेशानियों से भी उन्हें राहत मिल गई है। विश्राम सिंह मार्को ने कहा कि पहले कच्चे घर में रहना बहुत कठिन था, लेकिन अब पक्का आवास मिलने से उनके परिवार का जीवन बदल गया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कहानी दर्शाती है कि शासन की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
