publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुदूर व वनांचल क्षेत्रों में दशकों से निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे डॉ. रामचंद्र गोडबोले और श्रीमती सुनीता गोडबोले का पद्मश्री सम्मान से अलंकृत होने पर भव्य स्वागत किया गया। राज्य के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायपुर स्थित अपने निवास पर गोडबोले दंपति का आत्मीय अभिनंदन किया और उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है गोडबोले दंपति का त्याग
इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने गोडबोले दंपति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. रामचंद्र गोडबोले और श्रीमती सुनीता गोडबोले ने बस्तर के अत्यंत दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के स्वास्थ्य सुधार, कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उनका यह समर्पण और सेवा भाव आज के पूरे समाज के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है।
जहां पहुंचना कठिन था, वहां कायम की मानवता की मिसाल
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि बस्तर के जिन सुदूर अंचलों में वर्षों पहले बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचना बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य था, वहां इस दंपति ने उम्मीद, उपचार और निश्छल मानवता की अनूठी मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा दिया गया यह पद्मश्री सम्मान, गोडबोले दंपति के दशकों लंबे कड़े संघर्ष, त्याग और निस्वार्थ लोक-सेवा का एक सच्चा राष्ट्रीय सम्मान है। अभिनंदन समारोह के दौरान बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति और सेवा से जुड़े उनके संस्मरणों पर भी चर्चा की गई।
Trending
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
Sunday, November 8
