publicuwatch24.-रायपुर। सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल की पारखी नज़र हर किसी को निखार देगी। क्योंकि जब मुझ जैसा मूढ़ मति बृजमोहन अग्रवाल के साथ से अपनी ख़ुद की विशेषता से परिचित हो कर और बेहतर हो सकता है, तो फ़िर मेरा मानना है कि हर कोई बृजमोहन जी के कुशल मार्गदर्शन में और बेहतर हो सकता है। और जब राज्य की सबसे छोटी इकाई इंसान किसी विजनरी नेता के निर्देशन तले बेहतर ढंग से निखर सकता है तो छत्तीसगढ़ राज्य भी निश्चय रूप से बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेता के विज़न से लाभान्वित होते हुए देश में चहुँओर अवश्य फलीभूत हो सकता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की धड़कन और आन बान शान बृजमोहन अग्रवाल की नज़र बड़ी गहन पारखी है, तभी तो वो आदमी के अंदर की ज़रूरतों और उसकी खूबियों व कमियों को एक नज़र में ही शिद्दत से पहचानते हुए उसे हर हाल में पूरा करते हुए, और उसे अच्छा करने में, सुन्दर बनाने में सहयोग देते हुए अपना सभी कुछ झोंक देते हैं, यहां तक दिल,दिमाग और अपनी पूरी शक्ति को लगा देते हैं। सही चीजों को और अच्छा करने में उसको और निखारने में पूरे मनोयोग से ध्यान देते हैं, विधवाओं, गरीब और कमज़ोर लोगों का सहारा बनने के अलावा सबल और मजबूत लोगों के लिए भी समय समय पर संबल बनने वाले बृजमोहन भैय्या को बार बार की गलतियां बिलकुल भी पसंद नहीं लेकिन इन गलतियों को भी वो हर बार अपनी स्नेहिल मुस्कान देते हुए आदमी के अंदर की ख़ासियत को एक जौहरी की पारखी नज़र से और तराशने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सहयोगियों के साथ ऐसे स्नेहपूर्ण कार्य व्यवहार से ही उनके
सहयोगी अपनी खूबियों को पहचानते हुए अपने को हर दिन और बेहतर करने में सजग होते हुए हर पल अपनी चमक को निखार कर और आगे बढ़ने की कोशिश करते रहते हैं। यही है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अब तक का मानव विकास सूचकांक। अंत में मेरे कहने का यही सार है कि बृजमोहन अग्रवाल में हर चीज़ को संपूर्ण करते हुए उसे और सुन्दर बनाने की अतुलनीय महारथ है। वर्तमान में मैं बृजमोहन अग्रवाल जी के मीडिया प्रभारी दिल्ली के पद में पदस्थ हूं। बृजमोहन जी के कुशल मार्गदर्शन में मुझमें काफ़ी सारे बदलाव आए हैं। आदरणीय सांसद महोदय के साथ कार्य करते हुए मुझे ठीक एक साल हो गए हैं। तभी तो मैं आप सभी छत्तीसगढ़ के वासियों के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगातार 8 बार विधायक रहे और पांच बार छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल जी की इस अद्भुत, अविश्वसनीय और अविस्मरणीय खूबियों को तहे दिल से साझा कर रहा हूं।
