publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड वितरण से ग्रामीणों के चेहरे खिलेमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड के ग्राम कस्तूरा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की। इनमें ग्राम कस्तूरा के इसहाक बेक, ग्राम जामपानी के दीनदयाल राम, ग्राम रायडीह के राजेश राम तथा ग्राम बंगुरकेला के पतालेश्वर सिंह शामिल हैं। हितग्राहियों ने पक्के घर की सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इसी प्रकार शिविर में पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए। राशन कार्ड प्राप्त करने वालों में ग्राम रायडीह की आईती खाखा, ग्राम लोरो की अमिया बरवा, ग्राम दुलदुला की बिनिता भगत, ग्राम छेरड़ाड की मंगला देवी तथा ग्राम बम्हनी की सुनिता खाखा शामिल हैं। हितग्राहियों ने कहा कि अब उन्हें खाद्यान्न योजना का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Sunday, November 8
