Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

    May 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम
    • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण
    • छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम
    • छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज
    • सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • 108 संजीवनी एक्सप्रेस कर्मियों की सूझबूझ से एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव
    • सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम

      May 27, 2026

      वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

      May 27, 2026

      छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम

      May 27, 2026

      छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

      May 27, 2026

      सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार

      May 27, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » IFS में गुरुदयाल जांगड़े का चयन : विधायक, कलेक्टर और DFO ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं, गांव को मिली विकास कार्यों की सौगात
    बिलासपुर

    IFS में गुरुदयाल जांगड़े का चयन : विधायक, कलेक्टर और DFO ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं, गांव को मिली विकास कार्यों की सौगात

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 27, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-मुंगेली l जिले के ग्राम पलानसरी के होनहार युवा गुरुदयाल जांगड़े ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
    आईएफएस परीक्षा में चयन होने पर विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं डीएफओ अभिनव कुमार ग्राम पलानसरी स्थित उनके निवास पहुंचे और गुरुदयाल जांगड़े सहित उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। गुरुदयाल जांगड़े ग्राम पलानसरी निवासी सचिव काशीराम जांगड़े के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि को गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख सहित एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, सीईओ जनपद पंचायत मुंगेली संतोष घोसले एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    विधायक ने गांव को दी विकास कार्यों की सौगात
    विधायक पुन्नूलाल मोहले ने गुरुदयाल जांगड़े और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। विधायक ने गुरुदयाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ग्राम पलानसरी में विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरुदयाल ने यह साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जिले के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
    युवाओं के लिए प्रेरणा बने गुरुदयाल : कलेक्टर
    कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि जिले के युवा आईएफएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और आने वाले समय में बड़ी संख्या में युवा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। हर बड़ी उपलब्धि के पीछे कठिन परिश्रम, धैर्य और निरंतर प्रयास छिपा होता है। विद्यार्थियों को परिणाम की चिंता करने के बजाय मेहनत और अनुशासन पर ध्यान देना चाहिए। कलेक्टर ने गुरुदयाल के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि अच्छे संस्कार और शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।
    समाज और राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : डीएफओ
    डीएफओ अभिनव कुमार ने गुरुदयाल जांगड़े को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडियन फॉरेस्ट सर्विस केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज, पर्यावरण और राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा गुरुदयाल जैसे युवा प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचकर समाज के लिए सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि अब गुरुदयाल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना। उन्होंने उनके उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की कामना की।

    अपनी गलतियों से सीखना ही सफलता की कुंजी : गुरुदयाल
    गुरुदयाल जांगड़े ने बताया कि वे वर्ष 2019 में कॉलेज से पासआउट हुए थे और छह प्रयासों के बाद उन्हें यह सफलता मिली। चार बार वे इंटरव्यू तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई की रणनीति और तरीके में लगातार बदलाव किया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और उन्हें दोहराना नहीं चाहिए। लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत, धैर्य और कंसिस्टेंसी बनाए रखने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों और गुरुजनों के सहयोग को दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवर: कलेक्टर ने की सराहना

    May 27, 2026

    पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

    May 27, 2026

    मुर्दाघर में चोरी, शव से सोने का लॉकेट पार

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    Don't Miss
    रायपुर

    सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम

    By Publicuwatch AutherMay 27, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। सुशासन तिहार’ के तहत आयोजित होने वाले शिविर केवल जनसमस्याओं के निराकरण और सरकारी…

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

    May 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम

    May 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

    May 27, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

    May 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम

    May 27, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.