Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लखपति दीदी’ बनीं उमा: समूह की मदद से बदली जिंदगी, अब दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा

    May 26, 2026

    जल जीवन मिशन से सरगुजा के जनकपुर में हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    May 26, 2026

    मनरेगा की जल क्रांति से बदली गांव की तकदीर,सामुदायिक सिंचाई कूप बना किसानों की समृद्धि का आधार

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लखपति दीदी’ बनीं उमा: समूह की मदद से बदली जिंदगी, अब दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा
    • जल जीवन मिशन से सरगुजा के जनकपुर में हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल
    • मनरेगा की जल क्रांति से बदली गांव की तकदीर,सामुदायिक सिंचाई कूप बना किसानों की समृद्धि का आधार
    • ’सुशासन तिहार से देवमती पैकरा को मिली आजीविका सशक्त करने की नई राह’
    • ’सुशासन तिहार शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, कविता महत को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की नई ताकत’
    • ’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’ ’राज्यपाल डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
    • कृषि विभाग की योजना बनी सहारा, हिरादेवी साहू ने शुरू किया स्वरोजगार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      लखपति दीदी’ बनीं उमा: समूह की मदद से बदली जिंदगी, अब दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा

      May 26, 2026

      जल जीवन मिशन से सरगुजा के जनकपुर में हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

      May 26, 2026

      मनरेगा की जल क्रांति से बदली गांव की तकदीर,सामुदायिक सिंचाई कूप बना किसानों की समृद्धि का आधार

      May 26, 2026

      ’सुशासन तिहार से देवमती पैकरा को मिली आजीविका सशक्त करने की नई राह’

      May 26, 2026

      ’सुशासन तिहार शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, कविता महत को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की नई ताकत’

      May 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » कृषि विभाग की योजना बनी सहारा, हिरादेवी साहू ने शुरू किया स्वरोजगार
    छत्तीसगढ

    कृषि विभाग की योजना बनी सहारा, हिरादेवी साहू ने शुरू किया स्वरोजगार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 26, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    अब गांव में ही हो रही धान की कुटाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

    publicuwatch24.-धमतरी ।धमतरी जिले के ग्राम भोंठाडीह की निवासी श्रीमती हिरादेवी साहू आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। कृषि को जीवन का आधार मानने वाली हिरादेवी साहू वर्षों से पारंपरिक खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के बल पर अपने जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। कृषि विभाग की योजना के अंतर्गत स्थापित मिनी राइस मिल ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि पूरे गांव के किसानों के लिए भी नई सुविधा और अवसरों के द्वार खोले हैं।
    पूर्व में हिरादेवी साहू को अपने खेत में उत्पादित धान की कुटाई एवं प्रसंस्करण के लिए दूरस्थ मिलों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे परिवहन में अतिरिक्त खर्च, समय की हानि तथा कई बार धान की गुणवत्ता प्रभावित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण क्षेत्र में छोटी मात्रा में धान ले जाने वाले किसानों के लिए यह प्रक्रिया और भी कठिन थी। इन परिस्थितियों में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना उनके लिए आशा की किरण बनकर सामने आई।
    वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्होंने अपने गांव में मिनी राइस मिल की स्थापना की। इस पहल ने उनके कार्य को नई दिशा दी। अब वे अपने खेत में उत्पादित धान का स्थानीय स्तर पर ही प्रसंस्करण कर रही हैं। इससे न केवल समय और परिवहन लागत में कमी आई है, बल्कि धान की गुणवत्ता भी बेहतर बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रसंस्करण होने से उत्पाद का बाजार मूल्य भी बेहतर प्राप्त होने लगा है।
    मिनी राइस मिल स्थापित होने के बाद हिरादेवी साहू केवल स्वयं तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने आसपास के किसानों को भी अपनी मिल की सुविधा उपलब्ध करानी शुरू की। अब ग्राम एवं आसपास के किसान कम खर्च और कम समय में धान की कुटाई करा पा रहे हैं। इससे किसानों को सुविधा मिलने के साथ-साथ हिरादेवी साहू को अतिरिक्त आय का स्थायी स्रोत भी प्राप्त हुआ है। उनकी इस पहल से गांव में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
    हिरादेवी साहू बताती हैं कि शासन की योजनाओं ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। वे अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी स्वरोजगार एवं कृषि आधारित उद्यम अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि यदि योजनाओं का लाभ सही पात्र तक पहुंचे और उसमें परिश्रम का समावेश हो, तो ग्रामीण क्षेत्र में भी आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार तैयार किया जा सकता है।
    आज हिरादेवी साहू की मिनी राइस मिल केवल एक मशीन नहीं, बल्कि गांव की प्रगति, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की भावना का जीवंत प्रतीक बन चुकी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार बना संबल, ट्राइसाइकिल मिलने से खोमीन कल्लो के जीवन में लौटी आत्मनिर्भरता की मुस्कान

    May 26, 2026

    खड़े वाहन से टकराई फायर ब्रिगेड, चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर

    May 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    Don't Miss
    रायपुर

    लखपति दीदी’ बनीं उमा: समूह की मदद से बदली जिंदगी, अब दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा

    By Publicuwatch AutherMay 26, 20260

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही नई पहचान publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़…

    जल जीवन मिशन से सरगुजा के जनकपुर में हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    May 26, 2026

    मनरेगा की जल क्रांति से बदली गांव की तकदीर,सामुदायिक सिंचाई कूप बना किसानों की समृद्धि का आधार

    May 26, 2026

    ’सुशासन तिहार से देवमती पैकरा को मिली आजीविका सशक्त करने की नई राह’

    May 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    लखपति दीदी’ बनीं उमा: समूह की मदद से बदली जिंदगी, अब दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा

    May 26, 2026

    जल जीवन मिशन से सरगुजा के जनकपुर में हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    May 26, 2026

    मनरेगा की जल क्रांति से बदली गांव की तकदीर,सामुदायिक सिंचाई कूप बना किसानों की समृद्धि का आधार

    May 26, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.