publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ चौहान के सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और कार्य अनुभवों पर आधारित है, जिसमें नेतृत्व, जनसेवा और व्यक्तिगत संवेदनाओं को प्रेरक एवं भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है। Also Read – कांग्रेस नेता महंत के बयान पर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने जताई नाराजगी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुँचाना एक प्रेरणादायी पहल है।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास जनप्रतिनिधियों के अनुभवों, कार्यशैली और जनसेवा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। इस पृष्ठभूमि में सार्वजनिक जीवन के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक निश्चित रूप से पाठकों को प्रेरित करेगी तथा नेतृत्व और समाजसेवा के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रीगण, देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- सुशासन तिहार 2026 : शिविरों में त्वरित निराकरण से जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत
- ’मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए : आबकारी मंत्री श्री देवांगन’
- स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिली नई मजबूती- नवापारा स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- अपनापन के विमोचन समारोह में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय
- सुशासन तिहार बना संबल, ट्राइसाइकिल मिलने से खोमीन कल्लो के जीवन में लौटी आत्मनिर्भरता की मुस्कान
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को झांसा दे रहे मंत्री, भूपेश बोले – जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं
Tuesday, May 26
