publicuwatch24.-रायपुर। नौकरशाही के गलियारों में लालफीता शाही शब्द लंबे अरसे से गूंजता रहा है। इसके कई मायने हैं, लेकिन इसमें असली बात यही है कि कागजात को फाइलों में दबाकर रोक देना, लेकिन अब ये लालफीता शाही छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रालय में नहीं चलने वाली है। दरअसल, 1 जून से नई व्यवस्था के तहत सभी फाईलें ई माध्यम से ली जाएंगी। अफसर हार्ड कापी स्वीकार नहीं करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति लाने के उद्देश्य से एक बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, 1 जून 2026 से राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में फाइलों का संपादन केवल ‘ई-ऑफिस’ पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।
राज्य सरकार के आदेश के पालन में अब शासन स्तर पर अब किसी भी तरह के भौतिक प्रस्ताव या फाइलें स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई फाइल ऑफलाइन या भौतिक रूप से प्राप्त होती है, तो उसे बिना किसी कार्रवाई के आवक (रिसिप्ट) स्तर से ही संबंधित विभाग को वापस लौटा दिया जाएगा। राज्य सरकार ने पाया है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद, कई विभाग और कार्यालय अभी भी भौतिक फाइलों का उपयोग कर रहे हैं। इसे सरकार ने अपनी डिजिटल नीतियों के विपरीत माना है। अब सरकार ने एक नया आदेश जारी कर अनिवार्य डिजिटलीकरण लागू किया है। 1 जून 2026 से समस्त कार्यालयीन नस्तियां केवल ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से ही प्रस्तुत की जाएगी।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Sunday, November 8
