publicuwatch24.-गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 130 किलो गांजा बरामद किया है, जिसे सब्जी के कैरेट में छुपाया गया था और ओड़िशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पकड़े गए गांजे की कीमत 65 लाख रुपए आंकी गई है। यह मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध वाहन भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश की तरफ निकलने वाला है। सूचना के आधार पर देवभोग पुलिस ने खुटगांव चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर वाहनों की कड़ाई से जांच शुरू की। इसी दौरान एक गाड़ी को रोका गया, जिसमें ऊपर से सब्जी के कैरेट लदे हुए थे।
जब पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली, तो सब्जी के कैरेटों के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने मौके से ही तस्करी कर रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसने अपना नाम राहुल पांडेय बताया और वो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट (NDPS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि ओडिशा में यह माल किसने सप्लाई किया था और यूपी में इसे कहां खपाया जाना था।
Trending
- ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
- सुशासन तिहार बना ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम
- विशेष लेख : बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
- जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर
- गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
- पीलिया पर अंधविश्वास भारी!, अस्पताल से ज्यादा झाड़-फूंक पर भरोसा, देसी इलाज केंद्रों में उमड़ रही भीड़, सिविल सर्जन ने की ये अपील
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बढ़ी सियासत, अजय चंद्राकर बोले– “टी.एस. बाबा कांग्रेस छोड़ दें”
- दूतकैया हिंसा केस: सर्व हिंदू समाज ने किया धरना प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और SI को बर्खास्त करने की मांग
Monday, May 25
