Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

    May 23, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें

    May 23, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण
    • जल जीवन मिशन के तहत 8555 योजनाओं का ग्राम पंचायतों द्वारा संचालन
    • रुद्री में साकार होगा आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम, 20 करोड़ से बनेगा भव्य रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोर
    • मेहनत का सम्मान, खातों में पहुंची खुशियों की रकम
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा का त्वरित असर: कोसरंगी की दीदियों को मिली 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बेटियों के भविष्य को मिला नया आधार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 23
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

      May 23, 2026

      प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें

      May 23, 2026

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण

      May 23, 2026

      जल जीवन मिशन के तहत 8555 योजनाओं का ग्राम पंचायतों द्वारा संचालन

      May 23, 2026

      रुद्री में साकार होगा आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम, 20 करोड़ से बनेगा भव्य रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोर

      May 23, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण
    रायपुर

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज कबीरधाम जिले में निर्माणाधीन पोड़ी-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य मार्ग के साथ बायपास मार्ग का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
    सचिव बंसल ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने जिन स्थानों पर सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
    बंसल ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण के सभी मापदंडों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा प्रत्येक चरण में तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में पहुंचकर निरीक्षण करने व गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।
    फील्ड निरीक्षण से पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कवर्धा सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा सेतु संभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान कवर्धा जिले में चल रहे भवनों, सड़कों एवं पुलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने जिन परियोजनाओं में लंबे समय से प्रगति नहीं हुई है या कार्य प्रारंभ करने में अनावश्यक देरी हो रही है, उन मामलों में संबंधित एजेंसियों एवं जिम्मेदार पक्षों को नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    सचिव बंसल ने सड़क निर्माण या अन्य प्रस्तावित विकास कार्यों में संबंधित अधिकारियों को पहले स्थल का निरीक्षण कर तकनीकी जांच व अन्य सभी आवश्यक पहलुओं का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। यदि किसी निर्माण कार्य में तकनीकी बाधा, स्थल संबंधी समस्या या अन्य कठिनाई आ रही हो तो उसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ स्तर पर उपलब्ध कराई जाए। इससे समस्या का निराकरण कर कार्यों की प्रगति को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है। कवर्धा के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री व्ही.के. भतपहरी, दुरेग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री नागेश जयंत, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप और कवर्धा संभाग के कार्यपालन अभियंता रंजीत घाडगे भी मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

    May 23, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें

    May 23, 2026

    जल जीवन मिशन के तहत 8555 योजनाओं का ग्राम पंचायतों द्वारा संचालन

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    Don't Miss
    रायपुर

    बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

    By Publicuwatch AutherMay 23, 20261

    publicuwatch24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का…

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें

    May 23, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण

    May 23, 2026

    जल जीवन मिशन के तहत 8555 योजनाओं का ग्राम पंचायतों द्वारा संचालन

    May 23, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

    May 23, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें

    May 23, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण

    May 23, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.