publicuwatch24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर सख्त अंदाज में दिखे। दरअसल भाजपा नेता राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन पर जमकर नाराजगी जताई है। सुशासन तिहार शिविर में शामिल हुए सांसद ने खुले मंच से अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब उन्हें खुद जानकारी है कि किन इलाकों में अवैध शराब बेची जा रही है, तो फिर पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं है। उनका यह बयान सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाठागांव, मठमुरैना और संतोषी नगर जैसे इलाकों का नाम लेते हुए कहा कि यहां खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि अवैध शराब बेचने वाले चाहे कितने भी बड़े या प्रभावशाली लोग क्यों न हों, उन्हें तुरंत पकड़कर जेल भेजा जाना चाहिए। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांसद अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध कारोबार से समाज और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें वे सख्त इंदाज में दिखे थे। रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Sunday, November 8
