publicuwatch24.-तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र में खुद को डॉक्टर बताकर दर्द का इलाज करने का दावा करने वाले उत्तरप्रदेश के दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बिना वैध डिग्री के इलाज करने वाले दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवकों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाहर से आकर बिना किसी वैध डिग्री के इलाज कर रहे हैं. इस पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवकों से पूछताछ की. युवक खुद को आयुर्वेदिक उपचार से जुड़े होने की बात कहते हुए, अपने एक रिश्तेदार को डॉक्टर बताने लगे. युवकों के पास स्वयं के कोई वैध दस्तावेज नहीं था.
मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और कुछ संदिग्ध चूर्ण बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि पुलिस पहुंचने से पहले कथित डॉक्टरों का एक साथी मौके से फरार हो गया.
पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर आई, जहां पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मोहम्मद हकीम अकबर और मोहम्मद जैद बताया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों के खिलाफ बिना डिग्री इलाज करने, झूठा प्रचार-प्रसार कर लोगों को भ्रमित करने तथा जान से खिलवाड़ करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की मांग की है.
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
