publicuwatch24.-कवर्धा। जिले के पोंडी में संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम कर दिया। लंबे समय से शराब भट्ठी के स्थानांतरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।
धरने और चक्काजाम का असर इतना व्यापक रहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी इस मार्ग से आगे नहीं बढ़ सका। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी रही। धरना-प्रदर्शन के चलते NH-30 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्री बसें और अन्य वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब भट्ठी के कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है और स्कूली छात्रों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
Trending
- संघर्ष से समृद्धि-नक्सल मुक्त क्षेत्रों में आधुनिक खेती से कृषक गोपाल एर्रागोला ने रची सफलता की नई इबारत
- विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर’
- शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति: कुनकुरी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
- भीषण गर्मी में राहत की बड़ी पहल: महुआ पारा में दुरुस्त हुए हैंडपंप, ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल
- विशेष लेख विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025
- महतारी वंदन योजना : गंडाय वडडे के जीवन में आई खुशहाली, आर्थिक संबल से जगा आत्मनिर्भरता का विश्वास
- ग्राम रनपुर में प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- सुशासन तिहार में मछली पालन समिति को मिला आधुनिक मछली जाल
Friday, May 15
