publicuwatch24.-छत्तीसगढ़: सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। सरकार ने बताया कि राज्य प्रशासन और ऑयल कंपनियां मिलकर लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक खरीदारी या संग्रहण से बचें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदने की सलाह दी गई है। सरकार ने नागरिकों से संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सहयोग से ईंधन आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी रहेगी।
Trending
- विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर’
- शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति: कुनकुरी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
- भीषण गर्मी में राहत की बड़ी पहल: महुआ पारा में दुरुस्त हुए हैंडपंप, ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल
- विशेष लेख विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025
- महतारी वंदन योजना : गंडाय वडडे के जीवन में आई खुशहाली, आर्थिक संबल से जगा आत्मनिर्भरता का विश्वास
- ग्राम रनपुर में प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- सुशासन तिहार में मछली पालन समिति को मिला आधुनिक मछली जाल
- भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने मुख्य सचिव से की सौजन्य भेंट
Friday, May 15
