Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

    May 15, 2026

    पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर

    May 15, 2026

    बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार
    • पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर
    • बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था
    • सुरक्षित मातृत्व की मिसाल-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवरी निशा पटेल की राह
    • संघर्ष से समृद्धि-नक्सल मुक्त क्षेत्रों में आधुनिक खेती से कृषक गोपाल एर्रागोला ने रची सफलता की नई इबारत
    • विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर’
    • शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति: कुनकुरी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
    • भीषण गर्मी में राहत की बड़ी पहल: महुआ पारा में दुरुस्त हुए हैंडपंप, ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

      May 15, 2026

      पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर

      May 15, 2026

      बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

      May 15, 2026

      सुरक्षित मातृत्व की मिसाल-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवरी निशा पटेल की राह

      May 15, 2026

      संघर्ष से समृद्धि-नक्सल मुक्त क्षेत्रों में आधुनिक खेती से कृषक गोपाल एर्रागोला ने रची सफलता की नई इबारत

      May 15, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » नक्शा प्रोजेक्ट: धमतरी में डिजिटल क्रांति ,केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
    छत्तीसगढ

    नक्शा प्रोजेक्ट: धमतरी में डिजिटल क्रांति ,केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 15, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    Publicuwatch 24.com –  रायपुर l भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (भूमि संसाधन विभाग) के सचिव श्री नरेंद्र भूषण ने आज धमतरी जिले का दौरा कर महत्वाकांक्षी ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया। नगर पालिक निगम धमतरी के आकाशगंगा कॉलोनी और गोकुलपुर पहुंचे सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन ‘शून्य त्रुटि’ (Zero Error) के साथ समय सीमा में पूरा किया जाए। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को सर्वे टीमों की संख्या तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए।

     

    *ग्राउंड पर देखा ‘रिकॉर्ड ऑफ राइट्स’ का प्रदर्शन*

     

    निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सचिव ने श्री डोमार सिंह साहू के मकान में चल रहे आरओआर (Record of Rights) निर्माण कार्य का प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखा। उन्होंने नक्शा पोर्टल की कार्यप्रणाली, प्लॉट सत्यापन और भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझा। सचिव ने सर्वे टीम से तकनीकी सवाल भी किए। जैसे:एक प्रविष्टि में कितना समय लगता है?दर्ज भूमि और वास्तविक कब्जे के अंतर को कैसे सुलझाया जा रहा है? शासकीय भूमि के संरक्षण के लिए क्या उपाय किए गए हैं?

     

    *विवादों का अंत और पारदर्शिता का नया युग*

     

    श्री नरेंद्र भूषण ने कहा कि शहरी भू-अभिलेखों का सटीक डिजिटलीकरण भविष्य में नागरिक सुविधाओं और पारदर्शिता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने ड्राफ्ट प्रकाशन, दावा-आपत्ति और निराकरण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए कहा कि “नागरिकों की सहभागिता ही इस योजना की सफलता की आधारशिला है।”

     

    *धमतरी बना प्रदेश का रोल मॉडल*

     

    संचालक भू-अभिलेख श्री विनित नंदनवार ने बताया कि छत्तीसगढ़ के तीन शहरों धमतरी, जगदलपुर और अंबिकापुर में यह पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। धमतरी इसमें अग्रणी है, जहाँ ग्राउंड ट्रूथिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और सर्वाधिक अधिकार अभिलेखों के ड्राफ्ट तैयार किए जा चुके हैं।

     

    *डिजिटल डोर नंबरिंग (DDN) से जुड़ेंगी नागरिक सेवाएँ*

     

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सचिव को बताया कि जिले में प्रोजेक्ट के साथ-साथ डिजिटल डोर नंबरिंग भी लागू की जा रही है। भविष्य में इसके माध्यम से ऑनलाइन टैक्स और यूटिलिटी बिल का भुगतान आसान होगा। नागरिक सेवाओं का एकीकृत डिजिटल प्रबंधन हो सकेगा और ‘स्मार्ट गवर्नेंस’ को बढ़ावा मिलेगा।

    नगर निगम आयुक्त एवं नोडल अधिकारी प्रिया गोयल ने वार्डवार जनसंख्या और सर्वे अमले की जानकारी दी। वहीं, स्टेट मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती ने पोर्टल की तकनीकी चुनौतियों और विधिक समाधानों पर प्रकाश डाला।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहत की बड़ी पहल: महुआ पारा में दुरुस्त हुए हैंडपंप, ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल

    May 15, 2026

    चक्काजाम में गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला कवर्धा के पास फंसा

    May 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, सरकार ने दी जानकारी

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202021

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    Don't Miss
    रायपुर

    सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

    By Publicuwatch AutherMay 15, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत संचालित वाटरशेड विकास परियोजनाओं ने छत्तीसगढ़ जैसे राज्य…

    पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर

    May 15, 2026

    बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

    May 15, 2026

    सुरक्षित मातृत्व की मिसाल-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवरी निशा पटेल की राह

    May 15, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

    May 15, 2026

    पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर

    May 15, 2026

    बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

    May 15, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202021
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.