Publicuwatch24.com-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में जशपुर जिले के मनोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खरसोता-बिछीटोली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे पहाड़ी कोरवा परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं तथा जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए परामर्श दिया।
शिविर में पोषण, टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य और सामान्य बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। स्वास्थ्य सेवाएं गांव के समीप उपलब्ध होने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है, बल्कि दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों तक बुनियादी सुविधाएं और सेवाएं भी प्रभावी रूप से पहुंचा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Monday, November 16
