Publicuwatch24.com-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने न केवल इंसानियत को शर्मसार किया है बल्कि समाज की विकृत मानसिकता को भी उजागर कर दिया है। भखारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने बेजुबान गाय के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है, जिसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। मामला ग्राम कोर्रा का है।
जानकारी के मुताबिक बीती आधी रात को गांव के ही रहने वाले राजू महार ने वहां बैठी गायों के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी घिनौनी करतूत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की दरिंदगी साफ नजर आ रही है। जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों को लगी, इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
तत्काल घटना की सूचना भखारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फुर्ती दिखाई और आरोपी राजू महार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की यह पहली ऐसी करतूत नहीं है, वह पहले भी इस तरह की विकृत घटनाओं में संलिप्त रह चुका है। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। बेजुबान जानवरों के साथ ऐसी हैवानियत दर्शाती है कि समाज के कुछ हिस्सों में नैतिकता और मानवता का स्तर किस कदर गिर चुका है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Monday, November 16
