Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
    • जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
    • राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
    • जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
    • धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
    • कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

      November 15, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच

      November 14, 2026

      अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव

      November 14, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

      November 14, 2026

      राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन

      November 14, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सिल्क समग्र-2 योजना से धमतरी के ग्रामीणों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार
    छत्तीसगढ

    सिल्क समग्र-2 योजना से धमतरी के ग्रामीणों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 8, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    शहतूत खेती, कृमिपालन और धागाकरण से बढ़ रही किसानों एवं महिलाओं की आय

    Publicuwatch24.com-धमतरी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों को परंपरागत खेती के साथ आय के नए विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में धमतरी जिले में सिल्क समग्र-2 योजना प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तित यह महत्वाकांक्षी योजना रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करने तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले में अब तक 37 किसानों का चयन कर शहतूत पौधरोपण का कार्य सफलतापूर्वक कराया जा चुका है, जिससे रेशम उत्पादन के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं।
    सिल्क समग्र-2 योजना मुख्य रूप से लघु एवं सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। ऐसे कृषक जिनके पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है, वे अपनी एक एकड़ भूमि में शहतूत की खेती कर कृमिपालन के माध्यम से बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार किसान वर्षभर में 5 से 6 बार कृमिपालन कर सकते हैं तथा प्रत्येक चक्र में लगभग 30 से 40 हजार रुपये तक की आय प्राप्त कर सकते हैं। खर्चों की कटौती के बाद एक किसान प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय अर्जित कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।
    योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को चरणबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। पौधरोपण और सिंचाई व्यवस्था के लिए 60-60 हजार रुपये, कृमिपालन गृह निर्माण हेतु 3 लाख 25 हजार रुपये तथा कीटपालन उपकरण एवं सामग्री के लिए 55 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इस प्रकार प्रत्येक हितग्राही किसान को लगभग 5 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें 80 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार एवं 20 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है।
    रेशम विभाग द्वारा किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, समय-समय पर मार्गदर्शन तथा आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे वैज्ञानिक पद्धति से कृमिपालन कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर विकसित हो रहे हैं तथा युवा वर्ग भी इस व्यवसाय की ओर आकर्षित हो रहा है।
    धमतरी जिले में टसर कृमिपालन योजना भी ग्रामीणों के लिए आजीविका का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। जिले के शासकीय टसर विकास केन्द्र बिरेझर में वर्तमान में 20 से अधिक हितग्राही टसर कृमिपालन कार्य से जुड़े हुए हैं। ये हितग्राही प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त आय अर्जित कर अपने परिवार का जीवन-यापन बेहतर तरीके से कर रहे हैं। टसर कृमिपालन से न केवल आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक वन आधारित आजीविका को भी नया संरक्षण मिल रहा है।
    इसके साथ ही शासकीय टसर विकास केन्द्र बिरेझर में टसर कोसा घीचा धागाकरण का कार्य भी प्रगति पर है। इस कार्य से ग्राम की लगभग 15 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो घर के कार्यों के अतिरिक्त समय निकालकर धागाकरण कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 12 हजार रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। महिलाओं की यह सहभागिता ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है। अतिरिक्त आय के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि सिल्क समग्र-2 योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ वैकल्पिक आय के साधनों को बढ़ावा देना वर्तमान समय की आवश्यकता है और रेशम उत्पादन इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हो सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने यह भी कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण युवाओं को रेशम उत्पादन और धागाकरण गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा।
    जिले में सिल्क समग्र-2 योजना के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। किसानों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के लिए यह योजना आत्मनिर्भरता, रोजगार और आर्थिक समृद्धि का नया माध्यम बनकर उभर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    By Publicuwatch AutherNovember 15, 2026

    मुख्यमंत्री ने तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा की, दराखारिका में 4 करोड़ रुपए…

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ

    November 15, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    November 15, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.