Publicuwatch24.com-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा की रहने वाली टाकेश्वरी साहू के लिए सुशासन तिहार खुशियों की एक नई सौगात लेकर आया। टाकेश्वरी लंबे समय से अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रही थीं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी बीच जब उन्हें गांव में मुनादी के जरिए पता चला कि सुशासन तिहार 2026 के तहत विशेष शिविर का आयोजन होने वाला है, तो उनकी उम्मीदें एक बार फिर जाग उठीं।
उन्होंने बिना देर किए पंचायत में लगे शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन जमा किया, जहाँ शासन-प्रशासन की सक्रियता का ऐसा नजारा देखने को मिला कि उनका राशन कार्ड तत्काल बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।
हाथ में अपना नया राशन कार्ड पाकर टाकेश्वरी साहू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि जिस काम के लिए वे महीनों से भटक रही थीं, वह सुशासन की पहल से मिनटों में पूरा हो गया। इस त्वरित समाधान से अभिभूत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की।
टाकेश्वरी का कहना है कि यह सरकार की संवेदनशीलता ही है कि आज पूरा शासन-प्रशासन खुद चलकर ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुँच रहा है। घर बैठे समस्याओं का निराकरण होने से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि आम जनता का लोकतंत्र और व्यवस्था पर भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।
Trending
- ऑपरेशन तलाश : छत्तीसगढ़ पुलिस ने 4 हजार से ज्यादा बिछड़े लोगों को परिवारों से मिलाया
- ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- सिल्क समग्र-2 योजना से धमतरी के ग्रामीणों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार
- वर्षा जल सहेजकर भू -जल स्तर बढ़ाने प्रशासन की अभिनव पहल
- साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
Friday, May 8
