publicuwatch24.-कवार्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग के लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी।
कब और कैसे लगी आग ?
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत पोंडी के वार्ड क्रमांक 7 के एक ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और ट्रांसफार्मर के पास रहने वाले लोग घर छोड़कर भागने लगे। घटना के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी।
घटना का वीडियो आया सामने
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रांसफार्मर में लगी आग कितनी भीषण है। ट्रांसफार्मर में आग के साथ ही धुएं का काला गुबार भी नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोग यहां वहां भागते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रांसफार्मर के बाजू में घर और सामने में गाड़ियां में खड़ी हुई है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने की संभावना भी बन गई। हालांकि इस घटना में कोई जान-माल की हानी नहीं हुई है।
Trending
- ऑपरेशन तलाश : छत्तीसगढ़ पुलिस ने 4 हजार से ज्यादा बिछड़े लोगों को परिवारों से मिलाया
- ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- सिल्क समग्र-2 योजना से धमतरी के ग्रामीणों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार
- वर्षा जल सहेजकर भू -जल स्तर बढ़ाने प्रशासन की अभिनव पहल
- साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
Saturday, May 9
