publicuwatch24.-रायपुर। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आने वाले हैं, जिसके लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। इस बीच चुनाव परिणामों के रुझानों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि BJP ने बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराया।
दीपक बैज ने अपने बयान में क्या कहा ?
दीपक बैज ने अपने बयान में कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही थी। वहां तो ED, CBI, चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री, पूरा मंत्रीमंडल, पुलिस अधिकारी चुनाव लड़ रहे थे। ढाई लाख से ज्यादा पुलिस कर्मी और सेंट्रल फोर्स लगाकर चुनाव कराया गया है। बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराने का काम भाजपा ने किया है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने हाईजैक कर चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में किया। ये जीत भाजपा की नहीं चुनाव आयोग और सहयोगी टीम की है।
पांच राज्यों में चुनावी परिणामों के रुझान
पश्चिम बंगाल- TMC-95, BJP-193, LEFT-3, OTH-2
तमिलनाडु- TVK-107, AIADMK-69, DMK-58
केरल- UDF-101- LDF-37
असम- भाजपा-98, कांग्रेस-24, अन्य-4
पु़डुचेरी- NDA-12, कांग्रेस-2, अन्य-3
Trending
- संघर्ष से लखपति दीदी बनने तक का सफर- भगवती राठौर बनीं मिसाल
- निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक माह के नवजात का किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी
- लमती डेम परियोजना पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला
- कवर्धा जिले के कुई-कुकदूर में अचानक उतरा CM साय का हेलिकॉप्टर, पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं
- रायपुर में निःशुल्क झालमुड़ी खिलवा रहे मंत्री ओपी चौधरी
Monday, May 4
