Publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 मई से सुशासन तिहार की शुरुआत हो चुकी है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रदेशव्यापी दौरे का आज से आगाज हो रहा है। अभियान में वह लोगों से रूबरू होकर सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे।
मुख्यमंत्री साय रविवार सुबह पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे और हेलिकॉपर से दौरे के लिए रवाना हुए। अभियान के तहत वह आम जनता के बीच पहुंचेंगे और उनसे योजनाओं का फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत कुमार बंसल भी मौजूद हैं।
सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में न केवल जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बल्कि शासन की योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Trending
- ‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार
- विशेष लेख : छत्तीसगढ़ की जड़ी-बूटियों से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय पहुंचे ‘लखपति दीदी’ सुमिला की किराना दुकान : लौंग-इलायची से हुआ आत्मीय स्वागत
- जशपुर: ‘सुशासन तिहार’ में संवेदनशीलता की मिसाल; सीएम साय ने खुद ईंट जोड़कर किया पीएम आवास का निरीक्षण
- रायपुर में IPL: आरसीबी की भिड़ंत मुंबई और कोलकाता से, आज से मिलेगी टिकट
- मुख्यमंत्री का मिशन सुशासन: हेलिकॉप्टर से जनता के बीच पहुँचे साय
Sunday, May 3
