Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की

    May 2, 2026

    ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

    May 2, 2026

    5 संस्थानों में जांच, वैक्सीन भंडारण और कोल्ड चेन व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की
    • ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
    • 5 संस्थानों में जांच, वैक्सीन भंडारण और कोल्ड चेन व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण
    • विशेष लेख : जिले में पीएम-जन मन से बदली पी.व्ही.टीजी. अंचलों की तस्वीर
    • गांव विकास के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति, सड़क निर्माण सहित कई अहम फैसले
    • सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच
    • किरंदुल में ‘इको पार्क’ की पहल-विकास के साथ दिखेगी भारतीय जैव विविधता की झलक
    • सुशासन तिहार बना उम्मीदों का सहारा- किसान भवन सिंह को मौके पर मिली किसान किताब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

      May 2, 2026

      गांव विकास के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति, सड़क निर्माण सहित कई अहम फैसले

      May 2, 2026

      सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच

      May 2, 2026

      किरंदुल में ‘इको पार्क’ की पहल-विकास के साथ दिखेगी भारतीय जैव विविधता की झलक

      May 2, 2026

      सुशासन तिहार बना उम्मीदों का सहारा- किसान भवन सिंह को मौके पर मिली किसान किताब

      May 2, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच
    रायपुर

    सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 2, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    हर वर्ग तक पहुँच रहा योजनाओं का लाभ, 18 पंचायतों के ग्रामीण हुए लाभान्वित

    publicuwatch24.-रायपुर। सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने और शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन किया गया। इसके तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही जनपद के दूरस्थ क्लस्टर ग्राम पंचायत सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। ग्राम पंचायत सेमरदर्री के इस शिविर में कुल 616 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
    कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि मौके पर ही उनका समाधान करना और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण एवं ई-केवाईसी जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं। जिले में कुल 13 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से 10 ग्रामीण और 3 नगरीय क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं।
    हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ वितरण
    शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जिनमें राजस्व विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को आबादी पट्टा, एक को वन अधिकार के तहत किसान किताब तथा एक को नवीन किसान किताब प्रदान की गई। परिवहन विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए। मछली पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को जाल एवं ट्रे प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चार गर्भवती माताओं की गोदभराई, एक शिशु का अन्नप्राशन तथा 11 बालिकाओं को नोनी सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरदर्री की कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, ताकि शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का संदेश प्रसारित हो सके।
    विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पंचायत का नागरिक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी शिविर में समस्या रख सकता है, इसके लिए कोई भौगोलिक बाध्यता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से शासन की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक निरंतर पहुँच रहा है।
    इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा मुरारी लाल रैदास, जनपद सदस्य श्रीमती किशमिश भानू, एसडीएम देवेन्द्र सिरमौर, तहसीलदार प्रीति शर्मा, सीईओ विनय सागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

    May 2, 2026

    गांव विकास के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति, सड़क निर्माण सहित कई अहम फैसले

    May 2, 2026

    किरंदुल में ‘इको पार्क’ की पहल-विकास के साथ दिखेगी भारतीय जैव विविधता की झलक

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202019
    Don't Miss
    दुर्ग

    उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की

    By Publicuwatch AutherMay 2, 20260

    कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले में सभी तैयारियां पूर्ण होने की दी जानकारी, उप…

    ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

    May 2, 2026

    5 संस्थानों में जांच, वैक्सीन भंडारण और कोल्ड चेन व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

    May 2, 2026

    विशेष लेख : जिले में पीएम-जन मन से बदली पी.व्ही.टीजी. अंचलों की तस्वीर

    May 2, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की

    May 2, 2026

    ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

    May 2, 2026

    5 संस्थानों में जांच, वैक्सीन भंडारण और कोल्ड चेन व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

    May 2, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.