publicuwatch24.-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम छुरी निवासी आत्माराम केवट के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। वर्षों से मछली पालन से जुड़े आत्माराम को मत्स्य विभाग द्वारा निःशुल्क आइस बॉक्स एवं मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया।
कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के निवासी आत्माराम, कोसगाई दाई मछुआ समिति के माध्यम से रोहू, कतला एवं मृगल प्रजाति की मछलियों का पालन करते हैं। समिति द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 8 से 10 टन मछली उत्पादन किया जाता है, जिससे सदस्यों को नियमित आय प्राप्त होती है। सुशासन तिहार के शिविर में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के हाथों आत्माराम को लगभग 6 हजार रुपये मूल्य का आइस बॉक्स एवं 10 हजार रुपये का जाल वितरित किया गया। इससे अब मछलियों के सुरक्षित भंडारण और परिवहन में सुविधा होगी, जिससे गुणवत्ता बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी। आत्माराम ने इस पहल को ग्रामीण हितग्राहियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज ,मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन
- वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला : सभी खसरा नंबरों की होगी जांच, संभाग आयुक्त ने बनाई अफसरों की दो टीमें
- दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को मिली मृत्य दंड की सजा उम्र कैद में तब्दील, हाई कोर्ट ने कहा- नहीं है रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस…
- रायपुर में 10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, कल से शुरू होगी टिकट बुकिंग
- बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सुदूरवर्ती ग्राम कंदाड़ी में लगाई चौपाल
- रायगढ़ में “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान तेज: 15 दिन में सैकड़ों प्रतिष्ठानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर कड़ी निगरानी
Saturday, May 2
