publicuwatch24.-बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा वाड्रफनगर के अंबेडकर चौक के समीप हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे का दुखद पहलू यह भी है कि डिलीवरी बॉय ने हेलमेट लगाया हुआ था, इसके बावजूद उसके सिर के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का निवासी था। और वाड्रफनगर में रहकर डेलीवेरी कंपनी में कार्यकर्ता था। बताया जा रहा है कि विकास सामानों की डिलीवरी देने वाड्राफनगर से महेवा की ओर बाइक से निकला था। इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक युवक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वाड्राफनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending
- शादी में शामिल होने आई 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- मोबाइल पाकर मालिकों के खिले चेहरे : ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान चलाकर लौटाए गए 141 गुम मोबाइल
- कांग्रेस के बोरे-बासी दिवस पर सीएम साय का तंज, कहा- रोज बोरे-बासी खाते हैं, दिवस मनाने की जरूरत नहीं…
- शालीनता और संवेदनशीलता – यही हो प्रशासनिक अधिकारी की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जहां था पुरुषों का दबदबा, वहां अब महिलाओं ने जमाया अपना सिक्का, टीम प्रहरी ने बदली रायपुर के सड़कों की तस्वीर
- निगम एमआईसी सदस्य ने श्रमिक दिवस पर सुबह का नाश्ता सफाई श्रमवीरों के साथ किया
- मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र
- ACS के बाद IAS की पत्नी लिफ्ट में फंसी, करेंसी टॉवर के बाद अब इस कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
Friday, May 1
