publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
दमकल की 5 गाड़ियां जुटीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हैं, जबकि और वाहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
तेजी से फैली आग, गोदाम पूरी तरह चपेट में
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे प्लास्टिक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगातार बढ़ती जा रही है और उसे नियंत्रित करने में कठिनाई हो रही है।
पत्रकारों से बदसलूकी
गौरतलब है कि आग की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को फैक्ट्री परिसर में प्रवेश करने से रोका गया और रिपोर्टिंग के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। वीडियो जर्नलिस्ट को भी कैमरा चलाने से रोक दिया गया। इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
Trending
- मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी संजीवनी: विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रहा इलाज
- “पोट्ठ लईका पहल” से बदली तस्वीर- कुपोषण पर प्रभावी प्रहार, स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
- पाँच पीढ़ियों से सहेजी गई सांस्कृतिक विरासत आई सामने, झिरमिट्टी में मिली 250 वर्ष पुरानी पांडुलिपि
- श्रीमती लालिमा ठाकुर का सुशासन तिहार से संवरा भविष्य, मिला बेसहारा परिवार को संबल
- जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को मिल रहा पानी
- बस्तर में बदली तस्वीर: बिजली बिल समाधान योजना से पद्मा के घर लौटी रोशनी, हजारों परिवारों को मिला सहारा
- वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार
- सुशासन तिहार-2026 : 4 मई से प्रारंभ होगा जन समस्या निवारण शिविर
Thursday, April 30
