publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए है। बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का ट्रेंड बताता है कि छत्तीसगढ़ में हायर सेकेंडरी का रिजल्ट लगातार बेहतर हो रहा है। बीते चार सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सफलता का ग्राफ 80 फीसदी या उससे ऊपर ही बना हुआ है, जो शिक्षा के स्तर में मजबूती का संकेत है।
इस शैक्षणिक सुधार के बीच सबसे खास बात यह है कि बेटियों ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। परिणामों के विश्लेषण से साफ है कि हर साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा है, जिससे यह साबित होता है कि प्रदेश की छात्राएं पढ़ाई के मोर्चे पर लड़कों को लगातार पीछे छोड़ रही हैं।
Trending
- पशुपालन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा: डॉ. भीष्मदेव साहू को मिला राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड
- पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी
- साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
- भारतीय वुडबॉल टीम में आकाश दुबे ने बनाई जगह, हांगकांग में लहराएंगे तिरंगा
- दसवीं बोर्ड में 98.83% के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान, रिया केशरवानी बनीं कवर्धा की शान
- राज्यपाल डेका ने हाई स्कूल और हायर सेंकेण्डरी परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
- राज्यपाल डेका ने महाविद्यालय की छात्राओं से हुए रूबरू, सफलता के लिए दिया मार्गदर्शन
Wednesday, April 29
