publicuwatch24.-कबीरधाम। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. चिल्फी घाटी नेशनल हाईवे 30 के बोड़ला के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है. ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. वहीं ट्रैफिक बहाल करने के लिए दोनों वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बोड़ला क्षेत्र में कई ऐसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट मौजूद हैं, जहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्थानों पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं.
Trending
- दुर्ग संभाग के 850 श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना
- कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी जानकारी
- कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय
- ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत
- बीजेपी कार्यकर्ता के निधन पर CM साय ने जताया दुःख
- विशेष लेख : नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा
- देश में पहली पहल : दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
Wednesday, April 29
