publicuwatch24.-डोंगरगढ़। शादी समारोह के हुई दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में 20 वर्षीय योमिश सिन्हा की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी।
ग्राम रामाटोला में घटित घटना की पुलिस जांच में सामने आया कि 26 अप्रैल की रात बारात के दौरान डीजे में डांस करते समय पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान धक्का-मुक्की बढ़ने पर एक अपचारी बालक ने अपने साथी कृपाला वर्मा द्वारा दिए गए धारदार हथियार से योमिश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर दबिश दी और आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक और साकरा, थाना गातापार, जिला केसीजी निवासी कृपाला वर्मा (25 वर्ष), शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 103(1) और 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।
Trending
- ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत
- बीजेपी कार्यकर्ता के निधन पर CM साय ने जताया दुःख
- विशेष लेख : नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा
- देश में पहली पहल : दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- जिला चिकित्सालय में 07 वर्षीय गौरव का हुआ सफल टॉन्सिल ऑपरेशन,विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल सर्जरी
- रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
Wednesday, April 29
