publicuwatch24.-कोरबा। जिले में सोमवार की देर रात भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कोरबा का सोनी परिवार चांपा में एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद सोमवार देर रात 2 बजे परिवार के सभी सदस्य कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उरगा अंतर्गत फरसवनी टोल नाका के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार में सवार ढाई साल की मासूम समेत मां-बेटे की मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा उरगा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात घटित हुई। पुलिस के अनुसार मृतकों में मोंगरा सोनी, बेटा देवेंद्र सोनी 22 वर्ष और ढाई साल का मासूम प्रियांश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवारी निवासी सोनी परिवार सोमवार को चांपा एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार कार से वापस कोरबा लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम फरसवानी के पास अचानक तेज रफ्तार कार का नियंत्रण बिगड़ गया और बेकाबू कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी और सड़क किनारे खड़ी हाईवा में जा घुसी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चांपा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। जांच अधिकारी नवीन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है। एक खुशियों भरा पारिवारिक कार्यक्रम कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र: सीएम साय ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने गुमराह करने का लगाया आरोप…
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: MP निर्मित व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खुला खेल, मुख्य आरोपी फरार
- विशेष लेख : सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की बन रही नई पहचान
- बिहान से बदली तस्वीर : खेती, उद्यम और स्वरोजगार से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
- राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय
- भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकाने पर पहुंची ED की टीम, भारतमाला परियोजना से जुड़ा है मामला
- रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम चपेट में; दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी
- 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस विशेष रिपोर्ट- हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव साय सरकार की पहल से बदली तस्वीर
Thursday, April 30
