publicuwatch24.-बलौदाबाजार। जिले में पिछले एक सप्ताह से हालात अधिक खराब नजर आ रहे हैं। शराब दुकानों में पर्याप्त स्टॉक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शाम के समय अधिकांश दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। तेज गर्मी के बावजूद ग्राहक घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सीमित स्टॉक के कारण कई लोगों को बिना शराब लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी भी बढ़ रही है।
जानकारी के मुताबिक, नई शराब नीति लागू होने के बाद देशी मसाला शराब की सप्लाई व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब इसे प्लास्टिक की बोतलों में भेजा जा रहा है, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इस बदलाव के कारण मांग के अनुरूप शराब जिला गोदाम तक नहीं पहुंच पा रही, जिसका असर सीधे खुदरा दुकानों पर पड़ रहा है। गिधपुरी सहित कई दुकानों में देश शराब का स्टॉक खत्म होने से यह स्थिती निर्मित हुई है। आंकड़ों के अनुसार, सामान्य दिनों में बलौदाबाजार जिले में हर माह लगभग 45 से 50 गाड़ियों में शराब की खपत होती थी। लेकिन वर्तमान में यह घटकर 15 से 20 गाड़ियों तक सीमित रह गई है। इस कमी का सीधा असर बाजार में दिख रहा है।
Trending
- ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत
- बीजेपी कार्यकर्ता के निधन पर CM साय ने जताया दुःख
- विशेष लेख : नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा
- देश में पहली पहल : दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- जिला चिकित्सालय में 07 वर्षीय गौरव का हुआ सफल टॉन्सिल ऑपरेशन,विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल सर्जरी
- रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
Wednesday, April 29
