publicuwatch24.-रायपुर। पंडरी थाना इलाके में सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां पूर्व राज्य मंत्री धनी राम साहू (एमपी शासन) के बेटे जय साहू 45 वर्षीय ने सुसाइड कर लिया है। टीआई ने मामले में जनता से रिश्ता को बताया कि मृतक का नाम जय साहू है। मृतक के बड़े भाई भागवत साहू ने थाने पहुंचकर जानकारी दी है कि भाई ने खुद को घर में बंद कर लिया है। घटना कल रात 9 बजे की बताई जा रही है। जब पुलिस टीम मोवा मौके पर पहुंची तो हाल में जय साहू का शव मिला।
परिजनों के मुताबिक़ मृतक अपनी पत्नी किरण साहू से परेशान रहता था, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक की पत्नी किरण साहू 2 हफ्ते पहले घर छोड़कर मकान ठेकेदार के साथ भाग गई है, यह भी बताया जा रहा है कि मृतक के नाम वाले जमीन को उनकी पत्नी ने 1 करोड़ 36 लाख में बेचकर पैसा अपने पास रख ली है। कुछ महीने पहले मृतक जय साहू द्वारा मकान बनवाया गया था जिसका ठेका ठेकेदार अनुज द्विवेदी को दिया था, इस दौरान उनकी पत्नी किरण साहू का ठेकेदार के साथ सम्पर्क में आ गई। वहां आकर ठेकेदार रहने भी लगा था। Also Read – ED ने भूपेंद्र चंद्राकर के घर दबिश दी फ़िलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।
Trending
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- राज्यपाल डेका ने कारखानों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
- राज्यपाल डेका ने स्वर्ण पदक विजेता आर्मरेसलर श्रीमंत झा को दी बधाई
- राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
- कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने 283 लाख रूपए के विकास परियोजनाओं का किया भूमिपूजन
- शराब के लिए मारामारी, गर्मी झेलकर लाइन में लग रहे पियकड़े
- तीजनबाई स्वस्थ हैं, फर्जी निकली मौत की खबर
- मोवा में पूर्व मंत्री के बेटे ने किया सुसाइड, पत्नी से था परेशान
Monday, April 27
