publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार ग्राम चेरपाल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में महिला चिकित्सक की पदस्थापना कर दी गई है। इस पहल से चेरपाल सहित आसपास के 8 पंचायतों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे अब मरीजों को उपचार के लिए गीदम तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
स्थानीय स्तर पर ही नियमित रूप से चिकित्सकीय सेवाएं मिल सकेंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला चिकित्सक की तैनाती से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें समय पर जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस व्यवस्था से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
Trending
- पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत, लिम्हा में घर-घर पहुंचा पेयजल
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत
- दिव्यांग बच्चों की राह होगी आसान, राज्यपाल डेका ने बाल कल्याण परिषद को प्रदान किया ई-रिक्शा
- राज्यपाल डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट
- ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन
- बालोद में युवती पर एसिड अटैक का सनसनीखेज खुलासा, 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
- रजिस्ट्री के लिए कलेक्ट्रेट आने की जरूरत होगी खत्म, टाटीबंध-बिरगांव में खुलेंगे नए उपपंजीयक कार्यालय
Tuesday, October 6
