publicuwatch24.-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे रायपुर नगर निगम द्वारा मुख्यमन्त्री नगरोत्थान योजना में स्वीकृत 40 करोड़ रूपये की लागत के टेक्नीकल टावर के तेलीबांधा में सम्बंधित साइट स्थल पर पहुंची और साइट पर चल रहे नींव खुदाई के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. महापौर मीनल चौबे ने साइट पर कार्य की वर्तमान धीमी गति को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की और तत्काल कार्य को साइट में गतिमान करते हुए मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व साइट में फाउंडेशन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश नगर निगम अधीक्षण अभियंता इमरान खान सहित उपअभियंता अर्जिता दीवान सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को दिए. ताकि बारिश में साइट पर जल का भराव ना होने पाए और कार्य जारी रहे. टेक्नीकल टावर निर्माण हेतु दो वर्ष की समयावधि निर्धारित की गयी है. लगभग 2 माह पूर्व कार्य हेतु निविदा उपरांत कार्यादेश जारी किया गया है.
Trending
- महिला सशक्तिकरण और पोषण सुरक्षा का सशक्त मॉडल :आधुनिक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
- शिक्षकों के समर्पण से ही होगा शिक्षा का सशक्त निर्माण – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- मण्डीपखोल गुफा दर्शन हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया 520 लाख रू. से अधिक के नहर-जलाशय जीर्णाेद्धार कार्यों का भूमिपूजन
- बस्तर में स्वास्थ्य अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा
- स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल पुनर्निर्माण
- जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती निगार
- सीएम विष्णु देव साय की पहल : पुनर्वासित युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा, योजनाओं से मिल रही नई पहचान
Thursday, April 23
