publicuwatch24.-सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार आगामी सुशासन तिहार के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में हल्का पटवारी एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर लिए गए आवेदन-
कलेक्टर के निर्देशों के तहत आज जिले के विभिन्न तहसीलों में ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर नागरिकों से आवेदन लिए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विभागों को निराकरण हेतु अग्रेषित किया जाएगा, ताकि समय-सीमा में उनका समुचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ-
उल्लेखनीय है कि 01 मई से जिले में सुशासन तिहार का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि सुशासन तिहार के माध्यम से उन्हें निराकरण का समुचित अवसर प्राप्त हो सके।
Trending
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
- जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
Saturday, November 14
