publicuwatch24.-जांगीर-चांपा। जिले में खुद को बाबा बताकर महिला से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां 11 अप्रैल 2026 को एक 42 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
तीन दिन तक किया हैवानियत
पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च को आरोपी ने शारीरिक पीड़ा दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।
वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला से दो लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पामगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझते हुए अक्सर कहता था कि पुलिस उसे कभी नहीं पकड़ पाएगी।
लेकिन पुलिस की तत्परता ने उसके इस घमंड को तोड़ दिया। 15 अप्रैल को पुलिस टीम रवाना हुई और महज चार दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक जंगल इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह छिपकर रह रहा था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पामगढ़ लाया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में गुटखा और जर्दा जब्त
- रायपुर में एडमिट एक और मजदूर की मौत, वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अपडेट
- महिला सशक्तिकरण और पोषण सुरक्षा का सशक्त मॉडल :आधुनिक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
- शिक्षकों के समर्पण से ही होगा शिक्षा का सशक्त निर्माण – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- मण्डीपखोल गुफा दर्शन हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया 520 लाख रू. से अधिक के नहर-जलाशय जीर्णाेद्धार कार्यों का भूमिपूजन
- बस्तर में स्वास्थ्य अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा
- स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल पुनर्निर्माण
Friday, April 24