publicuwatch24.-रायपुर. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने खड़गे के बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों के निकट संपर्क में है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आतंकवादियों के साथ डिनर करते थे. विधायक चंद्राकर ने तंज करते हुए नसीहत दी कि खड़गे की जीभ और दिमाग नियंत्रण में नहीं है, उन्हें संन्यास लेकर माला जपना चाहिए.
\बस्तर में आज पहली बार भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दौरे को लेकर अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत है. किसी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे उसका संदेश जाएगा ही. जिस क्षेत्र में वो जा रहे हैं, उसे बहुआयामी बनाए का सरकार प्रयास कर रही है. सचिन तेंदुलकर प्रस्तावित दौरे में बदलाव हुआ,
गिदम के जांवगा और पनेड़ा के अलावा छिंदनार ही जाएंगे. इसके बाद कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने सचिन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सवाद खात्मे का दावा करने वाली भाजपा देश के लीजेंड क्रिकेट खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं. इसी पर अब भाजपा विधायक चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि कांग्रेस किस आधार पर आरोप लगा रही है. जितना प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर हो उनके लिए ऐसी बाते नहीं कहनी चाहिए. छत्तीसगढ़ का छवि खराब होता है. कांग्रेस का प्रयास यही है कि छत्तीसगढ़ की छवि खराब हो.
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Wednesday, November 11
