publicuwatch24.-बस्तर। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। यह उनका पहला बस्तर विजिट है। यहां वे बल्ला थामकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे। सारी कवायद इसलिए ताकि नक्सलमुक्त बस्तर को अब खेलकूद जैसी गतिविधियों से विकास को उस मुकाम तक पहुंचाया जाए, जिससे यह वैश्विक पटल पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सके। बता दें कि बस्तर अब नक्सल मुक्त हो चुका है और बस्तर में हर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। इसी क्रम में बस्तर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की कवायद की जा रही है।
तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा समेत अन्य गांवों में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी संस्था खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने कई कार्यक्रम चला रही है। मानदेशी फाउंडेशन मैदान विकसित करने के साथ शिक्षकों को कोचिंग भी दे रहा है। इस मौके पर तेंदुलकर पनेड़ा में स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे।
Trending
- पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत, लिम्हा में घर-घर पहुंचा पेयजल
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत
- दिव्यांग बच्चों की राह होगी आसान, राज्यपाल डेका ने बाल कल्याण परिषद को प्रदान किया ई-रिक्शा
- राज्यपाल डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट
- ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन
- बालोद में युवती पर एसिड अटैक का सनसनीखेज खुलासा, 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
- रजिस्ट्री के लिए कलेक्ट्रेट आने की जरूरत होगी खत्म, टाटीबंध-बिरगांव में खुलेंगे नए उपपंजीयक कार्यालय
Tuesday, October 6
