Publicuwatch24.com-रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सरल भाषा में तर्कपूर्वक समझाया, लेकिन विपक्ष को 70 करोड़ महिलाओं का सम्मान नहीं करना था। आज उनका चेहरा सबके सामने उजागर हो चुका है। आने वाले समय में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत का हक दिलाकर रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित नहीं हो पाने पर कही।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर महापौर मीनल चौबे, सांसद कमलेश जांगड़े, सांसद लक्ष्मी वर्मा के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित नहीं हो पाने पर प्रेस वार्ता के जरिए भाजपा का पक्ष रखा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राचीन काल से नारियों का सम्मान हुआ है। हम लोग अपने देश में नारियों को दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी का अवतार मानते हैं। और उसी दिशा में उनका नेतृत्व सुनिश्चित करने का काम होने जा रहा था, लेकिन जिस तरह से इंडी गठबंधन ने, खासतौर से कांग्रेस, टीएमसी और सपा ने जिस तरह से अधिनियम का विरोध किया। और अधिनियम को पास नहीं होने दिया, उससे देश की आधी आबादी के उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नारियों के विकास हुआ है। शौचालय निर्माण का काम, उज्ज्वला योजना में काम हुआ है। महतारी वंदन योजना के जरिए 70 लाख महिलाओं को राशि भेजने का काम हम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस अग्रेजों की चाल चलती है। 3 दशकों से महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, लेकिन हर बार जब इसको पास कराने की बात आती है, तो मुंह फेर लेते हैं। इस बार भी वही हुआ है। यह देश के 70 करोड़ माता-बहनों के साथ धोखा है। आने वाले समय में इंडी गठबंधन की इसका खामियाजा सहना पड़ेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित नहीं हो पाने पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाना था। कांग्रेस और विपक्ष ने महिलाओं के अधिकार का हनन किया। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने बिल को पास होने नहीं दिया। महिला अधिकार की बात जब भी आई कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार के साथ गद्दारी की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के हितों की उपेक्षा की। समाजवादी पार्टी और आरजेडी ने हमेशा महिलाओं को गाली देने का काम किया। बिल पास नहीं के बाद विपक्ष के लोगों ने तालियां बजाई और खुशियां मनाई, जबकि हमारे आंखों में आंसू थे। कांग्रेस के लोग चालबाज हैं। कांग्रेस ने बहुत बड़ा पाप किया है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
Trending
- करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
- बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम: ‘इंडी’ गठबंधन के विरोध पर बरसे CM साय, कहा- “70 करोड़ महिलाओं के अपमान का बदला लेगी जनता”
- सफलता की नई इबारत: आधुनिक तकनीक से चमकी मुंगेली के युवा किसान की किस्मत, मात्र 1200 वर्ग मीटर में कमाया ₹1.30 लाख का शुद्ध लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात
- आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों को मिल रही त्वरित सेवा
- वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
Sunday, April 19
