publicuwatch24.-सूरजपुर। जिले के देवनगर अटल चौक पर रामानुजनगर SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में SDM को मामूली चोटें आईं, जबकि ड्राइवर और एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर SDM अपनी गाड़ी से रामानुजनगर से सूरजपुर जा रहे थे। देवनगर अटल चौक के पास एक शराबी बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक दूकान में जा घुसी।
ड्राइवर और आरक्षक गंभीर घायल
दुर्घटना में SDM को हल्की चोटें आईं, लेकिन गाड़ी चला रहे ड्राइवर और साथ में मौजूद आरक्षक को गंभीर चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन को जैसे ही घटना की खबर मिली, वे भी तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
Trending
- महिला अधिकारों पर विपक्ष की राजनीति उजागर, देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल
- पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि: सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी
- महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
- छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी रायपुर में मिशन कर्मयोगी के तहत संस्थागत क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: अनिल अग्रवाल के पक्ष में उतरे नवीन जिंदल, FIR की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल
- डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
- फोर्टिफाइड राइस आपूर्ति प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार
Saturday, April 18
