publicuwatch24.-महासमुंद । महासमुंद जिले में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की लगातार बड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पिथौरा और सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 48 लीटर देशी प्लेन शराब और 5 लाख 61 हजार 520 रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पिथौरा थाना क्षेत्र के रानीसागर पारा में पुलिस ने संतोष यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी की कार से 35 लीटर से ज्यादा देशी शराब बरामद की गई। वहीं शराब परिवहन में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। वाहन मालिक कमलजीत उर्फ प्रिंस सलूजा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
वहीं महासमुंद शहर के छिपीयापारा और अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से करीब 13 लीटर शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक अभियान शुरू होने से अब तक जिले में 15 लाख 69 हजार रुपये से ज्यादा कीमत की 6122 लीटर से अधिक शराब जब्त की जा चुकी है, जबकि 476 मामलों में 535 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी रायपुर में मिशन कर्मयोगी के तहत संस्थागत क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: अनिल अग्रवाल के पक्ष में उतरे नवीन जिंदल, FIR की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल
- डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
- फोर्टिफाइड राइस आपूर्ति प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार
- बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि
- रूचि नहीं लेने पर निरस्त होगी आवास स्वीकृति, निर्माण में लापरवाही पर सख्त रुख
Saturday, April 18
